Headlines

बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे सास-बहू सहित 3 की मौत

बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे सास-बहू सहित 3 की मौत

उदयपुर: उदयपुरनाथद्वारा फोरलेन हाईवे पर गुरुवार को ट्रेलर ने एक इनोवा को चपेट में ले लिया। हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। इसमें सास-बहू और एक अन्य बुजुर्ग महिला शामिल हैं। हादसे में घायल 6 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। सभी लोग राजसमंद से एक शादी समारोह में शामिल होकर उदयपुर लौट रहे थे। सुखेर थाना इलाके में कैलाशपुरी कट पर शाम करीब 5 बजे हादसा हुआ। उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी निवासी प्रकाश चौधरी परिवार के 8 सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे। तभी कैलाशपुरी कट पर सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में इनोवा अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई। इसी दौरान नाथद्वारा की ओर से जा रहे ट्रेलर ने कार को चपेट में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *