Headlines

उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने प्रदेश महासचिव को पीटा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में हरीश रावत के समर्थकों का दूसरे नेताओं से विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को देहरादून में स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शाह को पीट दिया। राजेंद्र शाह ने हरीश रावत के समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से शिकायत की है। हंगामे के बीच हरीश रावत ने दिल्ली पहुंचकर आज ही पार्टी हाईकमान से मुलाकात की है।

पिछले दिनों उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर संगठन के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शपाल आर्य और हरीश रावत को दिल्‍ली तलब किया था।

22 दिसंबर को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था, ‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को पार करना है, संगठन ज्यादातर स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर कर खड़ा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *