दर्दनाक हादसा: यमुनोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत

यमुनोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। 16 लोगो के शव बरामद किए गए हैं। और कई गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

बस हरिद्वार से निकली थी। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया की 16 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

लाशें देख सिहर उठे लोग
बस के खाई में गिरते ही अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना, दौड़ा चला आया। हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन शवों से पट गई। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *