लखनऊ: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 13 मंत्री हैं। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशी हैं। महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 SC और 1 ठाकुर वर्ग से हैं। इनके अलावा योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि को देवरिया से टिकट दिया गया है।
राज्यमंत्री श्रीराम चौहान की सीट बदल दी गई है। अब वह धनघटा की जगह खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (1/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cBWY6HQW3x
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022
भाजपा ने तीन यादवों को भी दिया टिकट
भाजपा यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के वोटरों में सेंध लगाने के लिए OBC दांव खेल रही है। भाजपा ने तीन यादवों को भी टिकट दिया है। रुदौली से रामचंद्र यादव, निजामाबाद से मनोज यादव, सिकंदरपुर से संजय यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (2/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cs5Uv6xpZp
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022
