Headlines

भ्रष्टाचार का जिन्होंने इत्र छिड़का था, अब वे क्रेडिट लेने नहीं आ रहे

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर पहुंचे। IIT में दीक्षांत समारोह के बाद टिकट खरीदकर मेट्रो की सवारी की। वहां से पीएम निराला नगर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कनपुरिया अंदाज में लोगों का स्वागत किया। पीएम ने ठग्गू के लड्‌डू का जिक्र किया। पनकी हनुमान जी को प्रणाम किया। मोदी ने कानपुर के लोगों की हाजिर जवाबी की भी जमकर तारीफ की।

पीयूष जैन के घर रुपए बरामद होने पर मोदी ने सपा सरकार को घेरा। कहा, ट्रक भर-भर कर नोट मिले हैं, अब ये लोग कह रहे हैं कि वो हमारे नहीं हैं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में भ्रष्टाचार का इत्र छिड़क रखा था, वो फिर बाहर आ गया है। UP के लोग सब देख रहे हैं। पिछली सरकार ने यूपी को लूटा है। इसीलिए वो UP का विकास करने वालों के साथ हैं।

पीएम के भाषण की बड़ी बातें-

-पहले सरकार चलाने वाले इस मानसिकता में थे कि लॉटरी लगी है, जितना लूट सको लूट लो।

-योगी सरकार ने यूपी में कानून व्यवस्था वापस लाई है। माफिया जेल जा रहे हैं।

-यूपी को अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही यूपी देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है।

-पहले परियोजनाओं में हजारों करोड़ के घोटाले होते थे। आज मुफ्त राशन का इंतजाम हमारी सरकार ने किया है।
डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे दिन-रात मेहनत कर पूरा करती है। इसीलिए लोग कह रहें कि फर्क साफ है।

-साल 2014 से पहले यूपी में मेट्रो की कुल लंबाई 9 किमी थी। जो 2017 में 18 किलोमीटर हुई। आज यूपी में 90 से किमी यह लंबाई हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *