Headlines

नचिकेता गुरुकुल की वार्षिक संगोष्ठी 12 जनवरी को, राज्यपाल कलराज मिश्र को आमंत्रण

जयपुर: नचिकेता गुरुकुल के प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले के वार्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम (12 जनवरी 2022 ) के निमित्त राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र से कार्यक्रम के संदर्भ एवं नचिकेता गुरुकुल की वर्तमान एवं आगामी योजनाओं के बारे में बैठकर चर्चा की l

c3224e81 69b1 46a3 ada9 a77238713307

इस चर्चा में गुरुकुल के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हर्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्वतंत्र निदेशक डॉ आशुतोष पंत, कोषाध्यक्ष डॉ. कैलाश परवाल एवं सचिव देवेन्द्र धाकड़ उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने 12 जनवरी को सिटी पैलेस जयपुर में होने वाली गुरुकुल की वार्षिक संगोष्ठी के लिए अपनी स्वीकृति देते हुए आयोजको से कोविड गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करने को कहा है l
नचिकेता गुरुकुल के प्रतिनिधि मंडल ने बाद में राजसमंद की सांसद एवं नचिकेता गुरुकुल की मुख्य संरक्षक राजकुमारी दीया कुमारी से मुलाकात कर संगोष्ठी का आमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *