Headlines

अखिलेश यादव के सपने में आये कान्हा!

अखिलेश यादव के सपने में आये कान्हा

लखनऊ: UP में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेता भगवान भरोसे हो रहे हैं। राम और राम मंदिर का मुद्दा तो पहले से रहा है, अब भगवान कृष्ण की एंट्री हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में कहा, ‘श्रीकृष्‍ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे, रोज आते हैं और कहते हैं कि UP में सपा की सरकार बन रही है।’

अखिलेश ने आगे कहा, ‘भाजपा अक्सर रामराज की बात करती है, लेकिन समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज शुरू हो जाएगा।

सांसद हरनाथ ने भी भगवान कृष्ण का जिक्र किया
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को सोमवार को ही एक पत्र भेजा है। इसमें लिखा है, ‘CM योगी को ब्रज क्षेत्र की जनता से विशेष लगाव है। योगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें। यह पत्र मुझे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लिखने के लिए प्रेरित किया है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *