Headlines

दिलवालो की दिल्ली में वीक-एंड कर्फ्यू,ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए उठाए यह कदम

दिलवालो की दिल्ली में वीक-एंड कर्फ्यू,ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए उठाए यह कदम

दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीक-एंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा जाएगा। वहीं, प्राइवेट ऑफिस 50% कैपिसिटी के साथ काम करेंगे। दिल्ली में सोमवार को 4099 कोरोना केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.46% हो गई।

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स की संख्या बढ़ने पर और भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *