Headlines

अखिलेश के OSD सहित 3 सपा नेताओं पर इनकम टैक्स के छापे

अखिलेश के OSD सहित 3 सपा नेताओं पर इनकम टैक्स के छापे

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 3 बड़े नेताओं के ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स की छापे पड़े। मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापे की कार्रवाई चल रही है। ये तीनों ही नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। जैनेंद्र यादव अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके OSD भी रह चुके हैं।

3 करीबियों पर छापे के बाद अखिलेश यादव ने रायबरेली में कहा कि अभी तो इनकम टैक्स वाले ही आए हैं। ED और CBI का आना बाकी है।

राय 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राय के दुबई और बेंगलुरू में मेडिकल कॉलेज हैं। इनकम टैक्स की छापेमारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और वे भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
राजीव राय शुरू से ही सपा से जुड़े हुए हैं। भूमिहार नेता के तौर इनकी पहचान है। मऊ, बलिया और गाजीपुर क्षेत्र में भूमिहारों में अपनी पकड़ रखते हैं। यह मूलत: बलिया के रहने वाले हैं। अखिलेश यादव राजीव राय को घोसी से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसके लिए वे तीन महीने पहले ही मऊ में शिफ्ट हुए हैं। अभी उन्होंने वहां आवास लिया है और अपना कार्यालय खोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *