यूपी में कांग्रेस की तीनों ही पोस्टर गर्ल्स भाजपा की हुई

यूपी में कांग्रेस की तीनों ही पोस्टर गर्ल्स भाजपा की हो गई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने जितनी तेजी से लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन की शुरुआत की थी। उतनी ही तेजी से पोस्टर गर्ल्स ने कांग्रेस को छोड़ दिया। लखनऊ में आज कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पल्लवी सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह भी BJP में शामिल हो चुकी हैं। तीनों ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया है।

यूपी में कांग्रेस की तीनों ही पोस्टर गर्ल्स भाजपा की हो गई

तीनों पोस्टर गर्ल्स का ‘एक’ ही आरोप
कांग्रेस छोड़ने वाली पहली पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। उन्होंने लिखा था कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी, क्योंकि मैं OBC थी। प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी’। टिकटों की दलाली का आरोप वंदना सिंह ने भी लगाया था। पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। कुछ ऐसा ही अनदेखी का आरोप पल्लवी ने भी लगाया है।

कांग्रेस की फ्रंट लाइन पर नजर आने वाली प्रियंका गांधी की तस्वीर भी उन्नति विधान के कवर पेज से गायब है। सबसे पहले शक्ति विधान के कवर पेज पर अकेले उनका चेहरा दिखा। फिर भर्ती विधान भी आया। कांग्रेस नेता खुलकर नहीं बोलते, लेकिन कुछ आंतरिक कारणों से भर्ती विधान के कवर पेज पर राहुल नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *