Headlines

BJP के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

BJP के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

लखनऊ : संत कबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद रहे शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) का लंबी बीमारी से लड़ते लड़ते बुधवार देर रात को गुरुग्राम के हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद, भाजपा सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि “श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और साथ ही कई अन्य लोगों को भी दुखी किया है। उन्हें समाज की सेवा करना और दलितों के लिए काम करना पसंद था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद शरद त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा “संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। उनका जाना उत्तर प्रदेश व भाजपा दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *