राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत नाजुक

लखनऊ : राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उनका डायलिसिस किया जा रहा है। डॉक्टर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे है। उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना गोरखपुर का दौरा रद्द कर दिया है। वह कल्याण सिंह को देखने PGI पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी आ रही हैं। हम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। इससे पहले शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ दिल्ली से सीधे लखनऊ स्थित PGI पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से कल्याण सिंह की सेहत का अपडेट लिया था। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। कल्याण सिंह का पिछले 48 दिन से PGI में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार नहीं है।

19 जुलाई को वेंटिलेटर पर किए गए थे शिफ्ट

कल्याण सिंह को 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्लड शुगर, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और सेप्सिस की दिक्कत थी। इस बीच 3 जुलाई को उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था। उसके बाद 4 जुलाई को PGI के ICU में भर्ती कराया गया।

पहले कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार देखने को मिला थ। पर अचानक 17 जुलाई को उनकी सेहत फिर से बिगड़ गई। उसी दिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। ICU में क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *