Headlines

Big Breaking: जयपुर में भी अब ओमिक्रॉन वेरिएंट की दस्तक: 9 संक्रमित मिले, 4 एक ही परिवार के, 5 रिश्तेदार

Omicron infected 73 year old died in Rajasthan राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ाNow Omicron variant knocks in Jaipur too, 4 positives found जयपुर में भी अब ओमिक्रॉन वेरिएंट की दस्तक, 4 पॉजिटिव मिलेExplosion of new variant Omicron in Maharashtra, 7 new infected found, total number in the country is 12 | महाराष्ट्र में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का विस्फोट, 7 नए संक्रमित मिले, देश में कुल संख्या हुई 12

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके दुबई-मुंबई होते हुए जयपुर पहुंचे कोरोना संक्रमित परिवार की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। ये पूरा परिवार अभी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती है। इसमें माता-पिता के साथ दो बच्चे भी शामिल हैं। पांच रिश्तेदारों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है इस तरह कुल संख्या 9 हो गयी है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इनके कॉन्टैक्ट में आए अन्य लोगों पर मॉनिटरिंग करने की तैयारी शुरू कर दी है। राजस्थान देश में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस मिलने वाला पहला राज्य हो गया है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भण्डारी ने बताया कि चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये वायरस बहुत ही खतरनाक है और तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। अब तक हुई स्टडी में सामने आया है कि ये वायरस डेल्टा वैरियंट से 6-7 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि हम पूरी सावधानी के साथ परिवार के हेल्थ पर मॉनिटरिंग है और उनको ट्रीटमेंट दे रहे है। इनके 5 रिश्तेदरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है।

25 नवंबर को आया था भारत

जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि ये परिवार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से निकला था, तब वहां सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ये दक्षिण अफ्रीका से वाया दुबई होते हुए मुंबई पहुंचे थे। दुबई और मुंबई में भी इस परिवार के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद यह जयपुर पहुंचे और 28 नवंबर को जयपुर में सिटी पैलेस में एक शादी-समारोह में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *