कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। बाबुल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी सांसद डेरेक ओब्रायन ने TMC की सदस्यता दिलाई। 48 दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद सुप्रियो ने BJP छोड़ दी थी।
पहले कहा किसी पार्टी में शामिल नहीं होगे फिर बदल दी थी लाइन
BJP से इस्तीफे के ऐलान के बाद बाबुल ने कहा था कि मैं किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। हमेशा से भाजपा का सदस्य रहा हूं और रहूंगा। लेकिन, कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी पोस्ट एडिट कर दी और उससे हमेशा BJP में रहने वाली लाइन हटा दी थी।
बता दें कि जुलाई महीने में जब उन्होंने राजनीति से सन्यास का ऐलान किया था तो उन्होंने कहा था कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है। वे राजनीति से अलग होकर भी अपने उस उदेश्य को पूरा कर सकते हैं। उनकी तरफ से पोस्ट में पहले इस बात पर भी जोर दिया गया कि वे हमेशा से बीजेपी का ही हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। उन्होंने यहां तक कहा था कि वे टीएमसी या कोई दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। लेकिन अब उनकी तरफ से अपनी पोस्ट को अपडेट किया गया है और उन्होंने इस लाइन को हटा दिया है। ऐसे में अटकलें तेज थी अब लगभग डेढ़ महीने बीतने के बाद टीएमसी का दामन थाम लिया है।
Today, in the presence of National General Secretary @abhishekaitc and RS MP @derekobrienmp, former Union Minister and sitting MP @SuPriyoBabul joined the Trinamool family.
We take this opportunity to extend a very warm welcome to him! pic.twitter.com/6OEeEz5OGj
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 18, 2021
बाबुल सुप्रियो के पार्टी में शामिल होने पर टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं। हम इस मौके पर हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।
