Headlines

स्व. राजेंद्र जी मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन

Self. Organized blood donation camp on the first death anniversary of Rajendra ji Mawar | स्व. राजेंद्र जी मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन

जयपुर। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के पूर्व वरिष्ठ महामंत्री एवं जयपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य राजेंद्र मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन का आयोजन उनके सुपुत्र सागर मावर की ओर से किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा थे। चिकित्सा मंत्री ने मावर को पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि स्व. राजेंद्र मावर यूथ कांग्रेस से मेरे पुराने साथी थे ओर कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे।

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी फूलवाले ने कहा कि महासभा में स्वर्गीय मावर ने समाज को एकजुट करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन का आयोजन रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।

Self. Organized blood donation camp on the first death anniversary of Rajendra ji Mawar | स्व. राजेंद्र जी मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन

इस मौके पर महासभा के महामंत्री एवं ऑल वेडिंग इंडस्ट्रीज फेडरेशन के महासचिव भवानी शंकर माली, मेडिकल कौंसिल के पूर्व चेयरमैन जी एल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा, नगर निगम के पूर्व चेयरमैन रतन खडोलिया, अशोक खडोलिया, मुहाना मंडी टर्मिनल मार्केट फल एवं सब्जी के अध्यक्ष राहुल तंवर, ओम प्रकाश राजोरिया, संजय सैनी, अभिषेक सैनी चोमू, बाबूलाल सैनी सचिव महासभा, पार्षद अभिषेक सैनी , ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश सैनी, बाबूलाल ब्रजवाटिका, सुनील सैनी, युवा नेता मोहित सैनी, राकेश माली, सौरभ कटारिया, बिट्टू सैनी सहित गणमान्य लोगों ने मावर को श्रद्धांजलि अर्पित की। महासभा के पदाधिकारी एवं युवाओं ने ब्लड डोनेशन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *