Headlines

अभिनेता सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, आयकर विभाग ने किया सबूत होने का दावा

Actor Sonu Sood accused of tax evasion of 20 crores, Income Tax Department claims to be proof | अभिनेता सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, आयकर विभाग ने किया सबूत होने का दावा

मुंबई : पिछले तीन दिन से नामचीन एक्टर सोनू सूद के घर और उनसे जुड़े परिसरों में आयकर विभाग सर्वे कर रहा था। अब अपने एक बयान में सीबीडीटी ने कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।

आयकर विभाग ने किया सबूत होने का दावा
आयकर विभाग का कहना है कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे।

सीबीडीटी ने कहा है कि आयकर विभाग ने मुंबई में अभिनेता सोनू सूद के विभिन्न परिसरों के विकास में लगे लखनऊ स्थित औद्योगिक समूह में रेड की और जब्ती अभियान चलाया। सीबीडीटी के मुताबिक अभिनेता के मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत कुल 28 परिसरों पर छापेमारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *