Headlines

Kinnaur Landslide: पत्थर गिरने के कारण रोका गया बचाव कार्य, अब तक 13 शव बरामद

शिमला : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर में बुधवार को जो भयंकर लैंडस्लाइड (Kinnaur Landslide) के कारण हादसा हुआ, उसमें अबतक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। बीते दिन से ही कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. बस का मलबा भी मिल गया है, करीब 14 लोगों को बचाया गया है। लेकिन अभी भी कई लोगों की तलाश की जा रही है।

बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे जब ये हादसा हुआ तब किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास सड़क से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण मलबे में बस, कार, ट्रक दब गए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला प्रशासन की टीम अथक प्रयास कर रही है। कई लोगों को सुरक्षित निकालने में हमें सफलता प्राप्त हुई है लेकिन कई अमूल्य जिंदगियों को हम नहीं बचा सके जिसका हमें अत्यंत दुख है।

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। एनडीआरएफ के जवान लाऊड स्पीकर के जरिए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि घटनास्थल की ओर न जाएं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *