जयपुर: चाकसू से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वेदप्रकाश सोलंकी के 45वें जन्मदिन पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी व हेमाराम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने भी फोन व ट्वीटर कर जन्मदिन की बधाई व शुभकामना प्रेषित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,राज्य मंत्रिमंडल के अनेक सदस्यों , पक्ष विपक्ष के विधायकों और पदाधिकारियों ने भी सोलंकी को जन्मदिन की बधाई दी। सोलंकी के आवास पर भी बधाई देने कई विधायक,अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे इनमें विधायक राकेश पारीक, जीआर खटाना भी थे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चाकसू विधायक श्री वेद प्रकाश सोलंकी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।@Ved_Solanki1— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 12, 2021
सोलंकी के गांधीनगर स्थित विधायक आवास पर भी सुबह से बधाई देने वालों की लम्बी कतार लगी हुई थी। चाकसू में भी उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सोलंकी स्वयं शिरकत करने पहुंचे। इनमें विशाल रक्तदान शिविर का कार्यक्रम भी शामिल हैँ। चाकसू विधायक के साथ उनकी टीम के सदस्य व कृषि उपज मण्डी चाकसू के अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, उपाध्यक्ष अवध शर्मा,चाकसू नगर पालिका के अध्यक्ष कमलेश बैरवा आदि थे। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र सहित उनके शुभचिंतकों और मित्रों ने भी उन्हें बधाई दी। टीम सोलंकी के कुछ सदस्य तो रात में ही बधाई देने तथा केक काटने पहुंचे हुए थे। चाकसू से बड़ी संख्या में आई भीड़ ने विधायक के साथ सचिन पायलट के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चाकसू विधायक श्री @Ved_Solanki1 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
— Hemaram Choudhary (@Hemaram_INC) August 12, 2021
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चाकसू विधायक श्री @Ved_Solanki1 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी की कामना करता हूं!
— Sharwan Kumar INC (@SharwanKumarIN) August 12, 2021
आपको बता दे कि विधायक सोलंकी सचिन पायलट के खास सिपहसालार माने जाते हैं और लगातार पायलट के पक्ष में बोलते रहे हैं। सोलंकी ही हैं जो पिछले साल के राजनीतिक भूकंप के बाद से निरंतर पायलट के पक्ष में मोर्चा खोले हुए हैं,जबकि पायलट कैंप के अधिकांश विधायक चुप ही रहते हैं। इसके अलावा सोलंकी अनुसूचित जाति की विभिन्न मांगों के लिए निरंतर लड़ाई लड़ते रहे हैं।
Read More : राजनीति का गहरा आकाश “वेदप्रकाश”: भरोसे की नींव पर खड़ा किया मुकाम, चाकसू के लाडले ने खूब कमाया नाम