Headlines

तीसरी लहर की आहट : बेंगलुरु में मिले 300 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव

जयपुर : देश में एक बार फिर से चिकित्सा विशेषज्ञों की राय सच साबित हो रही है और कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक देने के साथ ही स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। देश के बेंगलुरु में पिछले 1 सप्ताह के दौरान 300 स्कूल विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी स्कूली विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं । स्कूली विद्यार्थियों के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद एक बार फिर खतरे की घंटी बज चुकी है।

बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं उनमें 0 से 9 साल तक के 127 और 10 से 19 साल तक के 174 विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आए यह आंकड़ा 5 से 10 अगस्त के बीच का है।

इसके अलावा देश के हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कम होने पर स्कूल कॉलेज खोल दिए गए थे और यहां नतीजा यह हुआ कि अभी 62 विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और इसी तरह पंजाब में भी 27 स्कूली विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव हैं तो वहीं हरियाणा में भी स्कूलों में कुछ विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।

राजस्थान सरकार भी कर रही स्कूल खोलने की तैयारी, कही भारी न पड़ जाए

राजस्थान में भी गहलोत सरकार 15 अगस्त के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है और इन प्रदेशों की तरह राजस्थान में भी गहलोत सरकार का निर्णय कहीं भारी ना पड़ जाए सरकार को इन राज्यों में स्कूली विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव की संख्या को देखते हुए एक बार फिर मंथन करना चाहिए ।

उत्तर भारत के किन राज्यों में स्कूली विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने से अभिभावकों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है तो वही इन राज्यों की सरकारों के साथ भी केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *