Headlines

राजकोट में PM मोदी ने कहा- इन आठ सालों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

राजकोट में PM मोदी ने कहा- इन आठ सालों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

राजकोट : पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके बाद वे यहां पाटीदार समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका ‘मोदीजी भले पधार्या…’ गीत के साथ स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शाम चार बजे सहकार से समृद्धि विषय पर सहकारिता संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कलोल में इफ्को के नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।

राजकोट में PM मोदी ने कहा- इन आठ सालों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

इन 8 वर्षों में सिर झुकने नहीं दिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने 6 करोड़ परिवारों को नल से जल दिया है। गरीबों की गरिमा सुनिश्चित की गई है। 3 करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दिए गए हैं। किसानों के खाते में सीधे पैसा जमा किए गए हैं। जब कोरोना के दौरान इलाज की जरूत बढ़ी तो हमने टेस्टिंग तेज कर दी। जब वैक्सीन की जरूरत आई तो हमने फ्री टीके उपलब्ध करवाए।

राजकोट में PM मोदी ने कहा- इन आठ सालों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।

पीएम मोदी इफको नैनो यूरिया सयंत्र का भी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात के कलोल में इफको निर्मित नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। नैनो यूरिया के उपयोग के जरिए फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए एक अल्ट्रामॉडर्न नैनो उर्वरक संयंत्र स्थापित किया गया है। यह संयंत्र प्रतिदिन 500 मिलीलीटर की लगभग 1.5 लाख बोतलों का उत्पादन करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *