नई दिल्ली : Southern Railways Jobs 2021 रेलवे की तरफ से 3378 पदों पर 10वीं/आईटीआई पास अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
साउथर्न रेलवे नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती 3378 पदों पर की जाएगी। जो अभ्यर्थी चयनति होगा उसकी नियुक्ति चेन्नई, तमिलनाडु में की जाएंगी। रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से चालू हो चुके है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून तक है।
Southern Railways Jobs 2021 की महत्वपूर्ण तारीख
1- ऑनलाइन आवेदन – 1 जून से भरे जाएंगे।
2- ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख 30 जून है।
आवेदन करने की योग्यता :
10वीं/आईटीआई पास अभ्यर्थी इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
southern railways Jobs 2021 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :
रेलवे में आवेदन के लिए जनरल और OBC कैटगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। वहीं SC/ST/PWD/EWS/ महिला उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है।
ऐसे करें अप्लाई :
आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी sr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।
