RPSC RAS Exam 2023: RPSC ने 905 पदों पर RAS की निकाली भर्ती

RAS RPSC ने 905 पदों पर RAS की भर्ती निकाली

अजमेर: RPSC की ओर से आरएएस परीक्षा 2023 भर्ती (RAS Vacancy 2023) की भर्ती जारी कर दी गई है। RAS के कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए एक जुलाई से आवेदन किया जा सकता है। इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई है। RAS परीक्षा सितम्बर या अक्टूबर, 2023 में होने की संभावना है।

आयु सीमा एक जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। कार्मिक (क-2) विभाग की अधिसूचना 23 सितम्बर 2022 के अनुसार जो व्यक्ति 31 दिसम्बर 2020 को आयु सीमा के अंदर था, उसे दिनांक 31 दिसम्बर 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा।

Download Pdf : RPSC RAS Exam 2023 Notification Link

RPSC ने RAS एग्जाम 2021 के इंटरव्यू डेट भी जारी कर दी है। जिसमे सिलेक्टेड कैंडिडेट का RPSC 7 जुलाई से 25 जुलाई तक साक्षात्कार करवाएगी।

RAS Exam 2021 Interview Date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *