जयपुर: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2023) जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.49 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। RBSE 10th Result 2023 में शामिल छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 10,41,373 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जिसमें 9 लाख 41 हजार 857 स्टूडेंट पास हुए हैं। 4 लाख 21 हजार 682 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 3 लाख 77 हजार 251 स्टूडेंट सेकंड डिवीजन, 1 लाख 42 हजार 887 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन, 3,351 स्टूडेंट को सप्लीमेंट्री मिली है।
ऐसे चेक करें RBSE 10th Result 2023
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें
Read More : RBSE 12th Arts Result 2023 Declared: 12वीं आर्ट्स में 92.35% पास, बेटियों ने बाजी मारी