Headlines

CBSE Board 12th Exam: मंत्रियो की मीटिंग के बाद फैसला संभव

CBSE Board 12th Exam: Possible decision after meeting of ministers impact voice news

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 12वीं क्लास में मुख्य विषयों यानी मेजर सब्जेक्ट्स का एग्जाम लेने पर विचार कर रहा है। देश में कोरोना के खतरे के चलते स्‍थगित हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा NTA NEET, JEE Main 2021 समेत अन्‍य एग्‍जाम्‍स की डेट पर कल 23 मई को फैसला हो सकता है। सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्ड के अध्यक्षों और हितधारकों की कल एक हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें इन परीक्षाओं को आयोजित करने के प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी।

वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय महिला एवं बाल मंत्री स्मृति ईरानी तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर शामिल रहेंगे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक के विषय में कहा है कि जहां तक देश के छात्रों के हितों का सवाल है, तो ऐसे में सभी राज्‍य सरकारों और हितधारकों के साथ मिलकर केवल सबसे बेहतर फैसला ही लिया जाना चाहिए। इसकी जानकारी शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी।

शिक्षामंत्री निशंक द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे गए एक पत्र में उन्होंने कहा है कि स्कूली शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय और CBSE परीक्षा आयोजित करने के संबंध में विकल्प तलाश रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और सुरक्षा का ध्‍यान रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भी परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित करने पर विचार जारी है।

 

शिक्षामंत्री यह कह चुके हैं कि चूंकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन से पूरे देश में राज्य बोर्ड परीक्षाओं और अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए यह जरूरी है कि विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के इनपुट के आधार पर 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्‍जाम्स पर जल्‍द फैसला किया जाए। उन्‍होंने ट्विटर पर इस संबंध में सुझाव भी मांगे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *