Headlines

कोरोना के एक्टिव केस अभी भी बने हुए है सरदर्द,मृत्यु दर भी

rajasthan coronovirus latest updates

जयपुर। राज्य में कोरोना की भयावहता काफी कम होती नजर आ रही है। सरकारी आंकड़े तो यही बता रहे है पर प्रदेश में बचे 1 लाख 22 हजार से अधिक एक्टिव केस सरदर्द बने हुए हैं। सरकारी आंकड़ों से इतर हजारों वो लोग जो अपने घर पर इलाज ले रहे है। मृत्यु का आंकड़ा भी अभी ज्यादा बना हुआ है। आज सरकारी बुलेटिन के अनुसार 115 मौते दर्ज की गई। केवल संतोष इस बात का है कि कोरोना पीड़ित तेजी से ठीक हो अपने घरों को पहुंच रहे है।

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 6103 संक्रमित केस आए, जबकि भर्ती मरीजों में से 15464 ठीक होकर अपने घर लौटे। जिले वार देखे तो जयपुर में 1900, अलवर में 401, उदयपुर में 378, कोटा में 325,जोधपुर में 323, जैसलमेर में 259 कोरोना संक्रमित मिले। प्रदेश के अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या इनसे भी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *