Headlines

पायलट ने टोंक की चिकित्सा सुविधा के लिए खोला खजाना,एक करोड़ स्वीकृत किए

sachin pilot impact voice news

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक पर सारा फोकस कर रखा है ताकि मतदाताओं का दिल जीता जा सके। वे कोरोनाकल में चिकित्सा सुविधा के साथ हर प्रकार की मदद में किसी प्रकार की कसर नहीं छोडऩा चाहते। उन्होंने सआदत अस्पताल में संसाधनों की कमी को दूर कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर से विधायक कोष से एक करोड़ रुपए दिए।

इन रुपयों से सहादत अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में काफी विस्तार होगा। इससे मरीजों को खासकर कोरोना के मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। यू कहें कि उन्हें उपकरणों के मामले में कोटा, जयपुर जैसी सुविधाएं काफी हद तक टोंक में ही मिल सकेगी।

पायलट जब टोंक के दौरे पर आए थे तो उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं से अवगत करवाया था। पायलट ने आज जयपुर जाते ही कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप एक करोड़ रुपए का फण्ड जारी कर दिया। पायलट ने कल कहा था कि जल्द ही सआदत अस्पताल में उपकरण समेत अन्य साधन-संसाधन की कमी दूर कर दी जाएगी। इस आश्वासन को पायलट ने 24 घंटे में पहले ही पूरा कर दिया।

ये सामान व उपकरण खरीदे जाएंगे

जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक पायलट द्वारा दिए गए एक रुपयों से मुख्य रूप से सीआरपी, ड़ी-डायमर,आईऐल 6 जैसी जांच मशीन ओर नए बेड, आईसीयू उपकरण सहित अन्य कई उपकरण शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *