Headlines

सेंसेक्स ने बनाया कीर्तिमान, पहली बार छुआ 59 हजार का स्तर

सेंसेक्स

नई दिल्ली : पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 59 हजार का स्तर छुआ। सेंसेक्स 59042.77 और निफ्टी 17,597.85 पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.46 अंक या 0.14 फीसदी के लाभ के साथ 58803.66 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.80 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के खुलने का उच्च स्तर है।

इन कारणों से आई बढ़त

सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। कल ही दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए गए थे। इसके साथ ही IPO का बाजार भी अच्छा चल रहा है। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *