नई दिल्ली: पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोका कोला की बोतलों को साइड क्या किया, सोशल मीडिया पर बवाल हो गया और कोका-कोला(Coka Cola) को महज कुछ सेकेंड्स की इस घटना से 40 हजार करोड़ का नुकसान हो गया, हालांकि अब भी कई ब्रैंड्स इस घटना को भुनाने में लगे हैं।
इधर, भारतीय कंपनियां मौके का फायदा उठाकर क्रिएटिव एड बनाकर तारीफ बंटोर रही हैं। गोंद बनाने वाली कंपनी फेविकोल (Fevicol) और डेयरी कंपनी अमूल (Amul) ने एक विज्ञापन जारी किया, जो इन दिनों काफी चर्चा में है।

यूं तो कंपनी के लगभग सभी एड काफी चर्चित और क्रिएटिव होते हैं, लेकिन इस मामले में मशहूर ब्रैंड फेविकोल ने अपनी मजेदार क्रिएटिविटी दिखाते हुए एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रतीकात्मक तौर पर पूरा सेटअप रोनाल्डो की प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसा ही है। इसमें एक कुर्सी देखी जा सकती है और फेविकोल के दो डब्बे कोका कोला की जगह रखे गए।
हालांकि इस पूरी तस्वीर में सबसे दिलचस्प फेविकोल की टैगलाइन है जिसमें लिखा है कि ना बोटल हटेगी और ना वैल्युएशन घटेगी। साफ है कि इस पंचलाइन के सहारे ना केवल फेविकॉल ने अपने ब्रैंड को प्रमोट किया बल्कि कोका कोला पर भी व्यंग्य किया।
Haye ni mera Coka Coka Coka Coka Coka#Euro2020 #Ronaldo #MazbootJod #FevicolKaJod pic.twitter.com/lv6YWrgfxB
— Fevicol (@StuckByFevicol) June 17, 2021
ट्विटर पर भी फैंस को फेविकॉल का ये अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने फेविकॉल की हाजिरजवाबी की तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये मीम इतना इतना शानदार है कि फेविकॉल को अपनी मार्केटिंग टीम और क्रिएटिव टीम की सैलरी को बढ़ाना ही चाहिए।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर्स में शुमार रोनाल्डो को लेकर वायरल हुई इस घटना को भुनाने में अमूल ब्रैंड भी पीछे नहीं रहा। कुछ इसी तरह अमूल ने भी इंटरनेशनल ब्रांड को लेकर मीम्स शेयर किया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अमूल ने पहले कोट लिखा- अमूल ब्रांड को कभी साइड नहीं किया गया है। दूसरे टैगलाइन में Not bottling one’s feelings!’ लिखा है।
#Amul Topical: About beverages and football… pic.twitter.com/CNrNRY5KFV
— Amul.coop (@Amul_Coop) June 17, 2021
दोनों बड़ी कंपनियों के अलावा भी कई कंपनियां मौके का फायदा उठा रही हैं। गौरतलब है कि रोनाल्डो के बाद फ्रांस के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने भी यूरो कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टेबल पर रखी बीयर हेनेकन को हटा दिया था। पोग्बा का ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है हालांकि हेनिकेन के शेयर 1.7% चढ़ गए थे। दोनों घटनाओं के बाद हेनिकेन और कोका-कोला ने कहा कि यह लोगों की निजी पसंद का मामला है और वे इसका सम्मान करती हैं।
36 साल के रोनाल्डो अपनी अनुशासित डाइट के लिए जाने जाते हैं। वे फिट रहने के लिए किसी भी तरह के कोल्ड ड्रिंक और एयरेटेड ड्रिंक से दूर रहते हैं। इनकी फिटनेस डाइट के मुरीद विराट कोहली से लेकर दुनिया के जाने-माने एथलीट भी हैं।
Read More: रोनाल्डो ने हटाई कोका-कोला की 2 बोतल , कंपनी की वैल्यू 29 हजार करोड़ रुपए घटी
