Headlines

राहुल गांधी का जन्मदिन कल, इस बार केक नहीं कटेंगे

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते अपना जन्मदिन सादगी से मनाने का निश्चय किया है। वे चाहते हैं कि कार्यकर्ता भी इसका अनुशरण करें। पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेसजनों के नाम एक परिपत्र भी जारी किया है जिसमे कहा गया है कि इस वर्ष 19 जून, 2021 को राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से नहीं मना सादगी से मनाया जाए।

डोटासरा ने राहुल गांधी के हवाले से कहा है कि जो भी कार्यकर्ता जन्मदिन को मनाने का निर्णय ले रहे हैं वे इस अवसर पर दिखावटी गतिविधियों जैसे केक काटना, नारेबाजी और बैनर/पोस्टर लगाना को टालकर, उनके स्थान पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम और जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ ही दूसरी लहर के कारण गरीबी का दंश झेल रहे लोगों को सहयोग प्रदान करें।

डोटासरा ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे कोविड-19 की भयावहता में मदद हेतु लोगों को मेडिकल किट, मास्क, सेनिटाईजर और राशन किट बांटकर उनकी कठिनाई को दूर करने का प्रयास करें। इसके अलावा कांग्रेसजन उन परिवारों को यथासंभव मदद पहुँचाये जिन्होंने कोविड-19 के चलते अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। साथ ही कोविड-19 के संबंध में जारी गाईडलाईन अनुसार जो भी सहायता इस कठिनाई के समय में की जा सकती है, वो आवश्यक रूप से करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *