Headlines

रोनाल्डो ने हटाई कोका-कोला की 2 बोतल , कंपनी की वैल्यू 29 हजार करोड़ रुपए घटी

बुड़ापेस्ट : पुर्तगाल फुटबाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गुस्से से कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कोका-कोला (COCACOLA) को 4 अरब डॉलर (29.34 हजार करोड़ रुपए) का नुकसान हो गया, क्योंकि इस घटना के बाद शेयर बाजार में कंपनी का शेयर प्राइस 56.10 डॉलर से 1.6% गिरकर 55.22 डॉलर पर आ गया। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक शेयरों में गिरावट से कोका-कोला की मार्केट वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर की हो गई है। बता दें कि कोका कोला 11 देशों में खेले जा रहे UEFA यूरो कप का ऑफिशियल स्पॉन्सर है।

टेबल पर कोल्ड ड्रिंक देखकर भड़क गए थे रोनाल्डो

विराट कोहली भी फैन

36 साल के रोनाल्डो जो अपने अनुशासित डाइट के लिए जाने जाते हैं। वह फिट रहने के लिए किसी भी तरह के कोल्ड ड्रिंक और एयरेटेड ड्रिंक से दूर रहते हैं। रोनाल्डो की फिटनेस डाइट के फैन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत दुनिया के कई एथलीट्स हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *