Headlines

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार पार

783821 rajasthan corona update

-24 घंटे में 64मौत, जयपुर में 3036 मरीज
-इंतज़ाम कम पड़े, बेड, ऑक्सीजन, दावा सबकी मारामारी

जयपुर : राज्य में पांच दिन से लागू अनुशासन पखवाड़े में बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकने के स्थान पर 15 हजार को पार कर गई। प्रदेश में आज 15398 केस आए। जयपुर में 3036 संक्रमित केसों की संख्या रही। आज मरने वालो की संख्या 64 पहुँच गई। जयपुर में किसी भी अस्पताल में बेड खाली नहीं है। अतिरिक्त इंतज़ाम की मशक्कत करनी पड़ रही हैं। कोरोना मरीजों के लिए उपयोगी रेमेडिसिवर की कमी आज भी बनी रही। सरकारी स्टॉक तक मे इंजेक्शन खत्म हो चुके।

जोधपुर 1711 कोटा 1051 , उदयपुर 923,अलवर 701,अजमेर 601, भीलवाड़ा 511, बीकानेर 612, पाली 951, सीकर 585,सवाई माधोपुर 459, सिरोही 405 केस मिले।

आज रिकवर होने वालों की संख्या प्रदेश में मात्र 5197 रहे। राज्य की राजधानी जयपुर शहर का कोई इलाका अछूता नहीं बचा है। बाकी जिलों में कोरोना का भूचाल आया हुआ है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए ही सरकार ने सख्ती लागू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *