Headlines

ACB की बड़ी कार्रवाई: RPSC के जूनियर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

acb 1 e1625844279841

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) ने शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) के जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को को RAS भर्ती के इंटरव्यू में सलेक्शन कराने के एवज में 1 लाख रुपए नकद और 22 लाख के डमी नोट के साथ गिरफ्तार किया। इसके लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इनमें से 2 लाख खुद के लिए थे।

ACB1

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ACBजयपुर – तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि RASप्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलवाने एवं सलेक्शन करवाने की एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत राशि मांगी। जिस पर ACB जयपुर – तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।

ACB2

ASP कुलदीप के साथ उप अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार स्वामी एवं उनकी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए सुनगाड़ी, बांदीकुई, दौसा निवासी सज्जन सिंह गुर्जर को अजमेर में परिवादी से 23 लाख रुपये (1 लाख रुपए भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की एसीबी टीम द्वारा तलाशी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *