हैदराबाद (तेलंगाना) – हेल्प इंडिया ऑनलाइन फाउंडेशन व बी2मी एडुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज हैदराबाद के प्रगति रिसोर्ट में प्रीमियम एडुकेशन सेंटर्स का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि Additional DGP IPS डॉ. प्रवीण कुमार रहे। डॉ. प्रवीण कुमार वर्तमान में तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेसिडेंशियल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी (TSWREIS) के सचिव हैं जो तेलंगाना राज्य द्वारा समाज कल्याण के तहत संचालित विद्यालयों का प्रबंधन करती है।
डॉ. कुमार ने अपने उद्बोधन में हेल्प इंडिया द्वारा संचालित गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने विकास के उच्चतम स्तर को छू सकता है। हम चाहे किसी पृष्ठभूमि से आने वाले हों पर सही शिक्षा हमारे जीवन की सारी बेड़ियों को तोड़कर विकास के असीमित अवसर प्रदान कर सकती है। उन्होंने हेल्प इंडिया की आत्मनिर्भर भारत की मुहिम के तहत खोले जाने वाले इन सेंटर्स की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए तेलंगाना में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
तेलंगाना में 500 DMIT सेंटर खोले जाएंगे
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हेल्प इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन पारीक ने इस अवसर पर घोषणा की कि तेलंगाना में 500 DMIT सेंटर खोले जाएंगे जहां DMIT, रिटजी सी सुइट व आधुनिक रोबोटिक्स शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
DMIT विंग की राष्ट्रीय चैयरमेन प्रियंका माने ने इस विधा की विस्तृत जानकारी देते हुए एक प्रस्ताव पत्र डॉ. प्रवीण कुमार को सौंपा जिसमें उनके द्वारा निर्धारित किये जाने वाले 200 लोगों की निःशुल्क DMIT करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
DMIT विंग के राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु पारीक ने स्वागत करते हुए हेल्प इंडिया व उसके कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। इस अवसर पर विंग के प्रभारी श्याम सिंह चौहान, कन्हैया लाल खैरथल, प्रवीण कुंडू व राकेश परी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रिटजी सी सुइट की संस्थापिका अपर्णा वोलुरु राव प्रबंध निदेशक एमएनआर गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये और रोबो स्मार्ट लेब के श्रुतिधर आर्य ने अपने विषय को रखते हुए रोबोटिक्स शिक्षा, उसकी आवश्यकता व भविष्य पर प्रकाश डाला।
रिटजी सी-सीयूट तथा रोबोस्मार्ट लेब प्राइवेट लिमिटेड
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वंदना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तेलगांना के प्रदेश अध्यक्ष कोयडी वेणु, महामंत्री उमांगी उदयक़ीरण, यू प्रसाद, रोशन मरोठी आदि ने अतिथियों को शाल व प्रतीक चिन्ह दिया। कार्यक्रम में रिटजी स्कूल्स प्रायवेट लिमिटेड के संस्थापक डॉ अपर्णा वोल्लुरु ने रिटजी सी-सीयूट तथा रोबोस्मार्ट लेब प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्रुतिधर आर्य ने रोबोटिक्स के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ प्रियंका माने व विष्णु पारीक द्वारा DMIT पर लिखित पुस्तक स्वंय को जाने का विमोचन हुआ।
पद्मभूषण रविकुमार नरा, रिटजी स्कूल्स के ग्लोबल सीईओ एम एन आर गुप्ता, भूकया सकरू नाइक, जॉइंट सेक्रेटरी, ACAD-3 TSWREIS, डी वेंकट लक्ष्मी, डिप्टी सेक्रेटरी, ACAD-1, TSWREIS, उपसुरगे प्लस के एडिटर इन चीफ प्रवीण कुमार, अरेकान्त मल्लीह स्वरो, स्वरोज़ सेंट्रल कमेटी मेम्बर, सुभाष मोगिल्लि, मेमोरी ट्रेनर , श्रीनिवास मर्री, फाउंडर एंड डायरेक्टर कलराज मीडिया आदि उपस्तिथ रहे। प्रोग्राम वर्चुअल भी देशभर में देखा गया।


