मुंबई: सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने जानकारी दी है कि अभी उनकी सेहत में काफी सुधार है।
सायरा बानो ने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं।
सायरा बानो ने कहा कि, दिलीप कुमार साहब तेजी से ठीक हो रहे हैं और आज (रविवार) को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी।
पिछले साल, स्क्रीन आइकन ने अपने दो छोटे भाइयों – असलम खान (88) और एहसान खान (90) को COVID-19 के कारण खो दिया। 1944 में “ज्वार भाटा” से अपनी शुरुआत करने वाले कुमार ने अपने करियर की कई प्रतिष्ठित फ़िल्मों में पाँच दशकों में काम किया है, जिनमें “कोहिनूर”, “मुग़ल-ए-आज़म”, “देवदास”, “नया डौर” शामिल हैं।
