Headlines

कोरोना मरीज की मौत पर भावुक हुए सोनू सूद

कोरोना मरीज की मौत पर भावुक हुए सोनू सूद

मुंबई। सोनू सूद दिन-रात कोरोना संक्रमित लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। अपनी क्षमता के भीतर सोनू ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लेकर मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने 25 साल की लड़की भारती को नागपुर से हैदराबाद एयर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया था। अब सोनू सूद ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उस लड़की का निधन हो गया है।

अस्पताल में कराया था भर्ती

लड़की के फेफड़े 80-90 फीसदी तक कोरोना से संक्रमित हो गए थे। सोनू सूद ने उसे हैदराबाद के अपोलो अस्पताल पहुंचाया था जहां उसे विशेष इलाज की सुविधा दी गई थी हालांकि लड़की को बचाया नहीं जा सका।

ट्वीट कर दी जानकारी

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भारती, नागपुर की एक यंग लड़की, जिसे मैंने एयरलिफ्ट कर एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद पहुंचाया था, उसका बीती रात हैदराबाद में निधन हो गया। ECMO मशीन के जरिए वह एक महीने से जिंदगी के लिए लड़ रही थी। मेरा दिल भारी हो गया परिवार के सदस्यों के लिए और उन सभी के लिए जिन्होंने उसके लिए दुआएं कीं। काश मैं उसे बचा सकता। जिंदगी बहुत अन्यायपूर्ण है।‘ इसके साथ सोनू सूद ने दिल टूट वाला इमोटिकॉन बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *