Headlines

क्रिकेटर सुरेश रैना के लिए मसीहा बने Soonu Sood

Sonu Sood becomes the messiah for cricketer Suresh Raina impactvoicenews
  • सुरेश रैना ने अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन को लेकर ट्विटर पर मदद मांगी थी

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद(Soonu Sood) को साल 2020 में आये कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की मदद करने पर मसीहा का नाम दिया गया था। तब से लेकर अभी तक सोनू सूद मजदूरों सहित देश के कई वासियों की मदद कर रहे है और अभी भी वह जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं। देशभर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन से लेकर अस्पताल में बेड, दवाईयों और अन्य चीजों की कमी देखने को मिल रही है। इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं।

सोनू ने की सुरेश रैना की मदद

सोनू सूद अपनी फाउंडेशन के तहत आम जनता के साथ-साथ भारतीय सेलेब्स की मदद भी कर रहे हैं। भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना(Suresh Raina) ने मेरठ में रहने वाली अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर(Oxygen Cylinder) की गुहार ट्विटर पर लगाई। रैना ने लिखा कि 65 साल की उनकी मौसी अस्पताल में फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही हैं और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। इस पर सोनू सूद(Soonu Sood) ने जवाब दिया कि वह 10 मिनट में ऑक्सीजन(Oxygen) सिलिंडर भेज रहे हैं।

 

अपने इस ट्वीट में सुरेश रैना ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) को टैग किया था। हाल ही में सोनू खुद कोरोना वायरस(Coronavirus) की चपेट में आ गए थे। हालांकि तब भी वह जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *