Headlines

गुजरात से आए एक शव ने पूरे गांव को कर डाला संक्रमित , अब तक 20 मरे

Breaking News: A dead body from Gujarat made the entire village a morgue

लक्ष्मणगढ़(सीकर)। विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के एक गाँव खीरवा में गुजरात से आए एक पार्थिव शरीर के छूने की वजह से आज पूरा गाँव ख़तरे में है। अब तक इस गाँव के 20 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई संक्रमित हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के भयाभय हालातों की जानकारी स्वयं ने दी और बताया कि पिछले 10 दिनों से हम संक्रमण रोकने की तथा संक्रमित लोगों के इलाज की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं । पूरे गाँव में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया जा चुका है, दवाइयों का किट बनाकर संक्रमित परिवार वालों को बाँटा जा रहा है। सीकर ज़िले से कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लिए बनायी गयी स्पेशल डॉक्टरों की टीम को भी गाँव भेजा गया है,ताकि मामले में आगे की जाँच हो सके । डोटासरा ने यह जानकारी फोटो सहित अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की थी। लेकिन लोगो में घबराहट न फैले इसलिए पोस्ट को हटा लिया। हालाँकि लक्ष्मणगढ़ के उपखण्ड अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए मय फोटो आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर दिया।

Breaking News: A dead body from Gujarat made the entire village a morgueBreaking News: A dead body from Gujarat made the entire village a morgue

 

 

 

 

 

डोटासरा ने कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए सीख है,जो कोरोना को गंभीर नहीं लेने की गलती करते हैं।
उन्होंने सरकार की ओर से कड़े फैसले लेने का संकेत देते हुए कहा कि बहुत जल्द सरकार कुछ कड़े फ़ैसले लेगी जिससे यह संक्रमण की संख्या कम होने की उम्मीद है। डोटासरा ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील भी की।

Govind singh Dotasara Facebook Post on lakshmangarh accident

SDM ने भी की पुष्टि

उपखण्ड अधिकारी डॉ. कुलराज मीणा ने भी डोटासरा की पुष्टि की और बताया कि ग्राम पंचायत खीरवा में 15 अप्रेल 2021 से अब तक 21 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। इसको गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिला स्तरीय चिकित्सा टीम के साथ ग्राम पंचायत खीरवा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी भूरा राम, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीशराम भी मय चिकित्सा टीम मौजूद रहे।
चिकित्सा टीम ने निरीक्षण में पाया कि वेक्सीनेशन कम होने के कारण, स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रारम्भिक लक्षणों को छुपाने, प्रशासन द्वारा करवाये गए डोर टू डोर सर्वे में सहयोग नहीं करने एवं वितरित की गई मेडिकल किट का प्रयोग नहीं करने से कोविड संक्रमण फैला।
उपखण्ड अधिकारी डॉ. कुलराज मीणा एवं चिकित्सा टीम ने मौके पर लोगों को वर्तमान कोविड प्रोटोकॉल के बारे में समझाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *