बाड़मेर: सोनी टीवी के पॉपुलर शो इंडियन आइडल (Indian Idol-12) में महिलाओं के लिए आने वाले खास एपिसोड में बाड़मेर की डॉ. रूमा देवी (Ruma Devi) को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। यह एपिसोड 10 जुलाई शनिवार को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
फिल्म सिटी, मुंबई में बुधवार को शूट हुए इस एपिसोड में रूमा देवी (Ruma Devi) ने पश्चिम बंगाल से आयी प्रतिभागी अरूणिता कांजीवाल का सपोर्ट किया। फैशन डिजाइनर रूमा देवी बाड़मेर की महिला दस्तकारों को भी अपने साथ इंडियन आइडल (Indian Idol-12) के फ्लोर पर लेकर आई। यह एपिसोड 10 जुलाई को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
शो में 7 प्रतिभागियों ने अपने सिंगिंग की प्रस्तुति दी। पश्चिम बंगाल की अरुणिता ने रूमादेवी(Ruma Devi) की फरमाइश पर राजस्थानी बोरला पहन ‘ मैं हूं खुश रंग हीना ‘ गाना गाकर सेट पर खूब तालियां बटोरी। इंडियन आइडल के तीनों जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने रूमा देवी की सराहना करते हुए उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
अनु मलिक ने कहा: हमारे लिए गौरव की बात
शो के दौरान डॉ. रूमा देवी (Ruma Devi) ने उनकी ओर से किए गए कार्यों के बारें में भी सभी को बताया। जिसके बाद सभी ने उनकी सराहना की। शो के जज अनु मलिक ने कहा कि “रूमा देवी देश-भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं,इन्होंने ग्रामीण दस्तकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। आपका इंडियन आइडल के सेट पर आना हमारे लिए गौरव की बात है। ”
यह रहेेंगे मौजूद
सेट पर रूमा देवी के साथ दस्तकार सुगड़ी देवी, निर्मला देवी, दुर्गा, धनेश्वरी, जी. वी. सी. एस. संस्थान सचिव विक्रम सिंह, रूमा देवी फाउंडेशन की परियोजना समन्वयक नैंसी सिंगला, पब्लिक रिलेशन मैनेजर सुरेश कुमार मौजूद रहे।
