नेहा कक्कड़ शादी के बाद कई नए लुक्स में नजर आ रही हैं। नेहा अक्सर अपने पति रोहन कक्कड़ के साथ कई स्टाइलिश फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, इंडियन आइडल सेट से भी नेहा के नए-नए अवतार देखने को मिलते हैं। हाल ही में नेहा ने साड़ी लुक में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। हैंड पेंटेट स्लिक सेटिन साड़ी में नेहा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वहीं, लुक को एलिगेंट बनाने के लिए नेहा ने ड्यूई मेकअप को अप्लाई करते हुए ग्लिटरी आइलाइनर लगाया हुआ है। वहीं, सिम्पल कर्ल नेहा के लुक को नेचुरल बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेहा के इस साड़ी लुक की बहुत तारीफ हो रही है। एक यूजर्स ने कमेंट किया है कि कॉपी से अच्छा सिम्पल स्टाइल है, तो वहीं एक यूजर ने कहा कि आप साड़ी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखते हो।
View this post on Instagram
इस साड़ी की कीमत की बात करें, तो Muksweta लेबल की इस साड़ी की कीमत 15 हजार रुपए है। वेडिंग सीजन और पार्टी के लिए यह साड़ी बेस्ट ऑप्शन है।
