मुकेश खन्ना ने उनकी मौत की अफवा का किया खंडन
मुंबई: महाभारत सीरियल के भीष्म पीतमः और बच्चो के सबसे पसंदीदा टीवी शो शक्तिमान के हीरो मुकेश खन्ना ने अपनी मौत संबंधी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह स्वस्थ हैं। दरअसल, ऐसी अफवाह फैल गई थी कि खन्ना का निधन हो गया है। इसके बाद अभिनेता (62) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया।
I am perfectly alright. ये अफ़वाह फैलाने वाले किलेश के बाशिंदे होते हैं। इनको पकड़ कर मारना चाहिए आप सब की दुआ से और भगवान की दया से मैं स्वस्थ हूँ। Take care. pic.twitter.com/lR5Y3rFQYn
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) May 11, 2021
अफवाहें फैलाने वालो की निंदा की
उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जो ऐसी अफवाहें फैलाते हैं सोशल मीडिया की यही दिक्कत है। मानसिक रूप से अस्थिर ऐसे लोगों का क्या इलाज होना चाहिए? उनके कुकृत्यों की सजा कौन देगा? बस बहुत हुआ. अब यह बहुत ज्यादा है।ऐसी फर्जी खबरों पर रोक लगनी चाहिए।
मुझे नहीं कोरोना
उन्होंने कहा कि आपकी दुआओं के कारण मैं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हूं. मुझे कोविड-19 नहीं है और मुझे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। खन्ना ने कहा कि मुझे नहीं पता किसने यह अफवाह फैलायी और मैं नहीं जानता कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले की मंशा क्या है। वे ऐसी झूठी खबरें फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।
