Headlines

मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया ने दुनिया को कहा अलविदा

Famous union Vanraj Bhatia told the world, Al Bye impactvoicenews

नई दिल्ली : कोरोना के कारण इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने हमारा साथ छोड़ा दिया है। हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने संगीतकार वनराज भाटिया का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। 93 साल के वनराज भाटिया ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वनराज भाटिया ने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा विज्ञापनों सहित बहुत सी मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों को संगीत दिया था।

फिल्मों और सीरियल में दिया संगीत 
श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले वनराज भाटिया मंथन, भूमिका, जाने भी दो यारों, 36 चौरंगी लेन, तरंग, द्रोह काल, अजूबा, बेटा, दामिनी, घातक, परदेस, चमेली और रुल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में लोकप्रिय हुए। उन्होंने टीवी शो ‘भारत एक खोज’, ‘खानदान’, ‘वागले की दुनिया’, ‘नकाब’ और ‘बनेगी अपनी बात’ सहित अन्य में संगीत दिया। वनराज भाटिया ने करीब सात हजार जिंगल्स बनाए जिनमें लिरिल और ड्यूलक्स जैसी कंपनियां हैं।

सम्मान से नवाजा गया
1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तमस’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साल 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वहीं, भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार दिया था।

कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
स्मृति ईरानी, फरहान अख्तर, हंसल मेहता, समेत तमाम बॉलीवुड कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Shocked to learn about the passing away of Vanraj Bhatia. Wagle ki Duniya , Jaane Bhi Do Yaaron, he leaves behind countless memories in his scores. My condolences to his loved ones & fans. ॐ शान्ति ?

— Smriti Z Irani (@smritiirani) May 7, 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *