Headlines

अनुपमा की TV एक्ट्रेस माधवी गोगटे का 58 साल की उम्र में कोरोना से निधन

anu

टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस माधवी गोगटे का 58 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। माधवी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो इस इलाज से ठीक भी हो रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और रविवार (21 नवंबर) को दोपहर में उनका निधन हो गया। माधवी गोगटे शो लीड किरदार अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की मां का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद उन्हें सविता प्रभु ने रिप्लेस कर दिया गया था।

मुंबई के सेवेन हिल्स हॉस्पिटल में माधवी ने ली अंतिम सांस

माधवी गोगटे ने मुंबई के सेवेन हिल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। माधवी ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई थी। उन्हें अशोक सराफ के साथ मराठी फिल्म ‘घनचक्कर’ से फेम मिला था। वो कई हिंदी टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में सीरियल ‘तुजा मजा जामते’ के साथ मराठी टीवी शो में डेब्यू किया था। माधवी ने ‘कोई अपना सा’, ‘ऐसा कभी सोचा ना था’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘अनुपमा’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में बेहतरीन काम किया

रूपाली गांगुली ने माधवी को दी श्रद्धांजलि

को-एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर माधवी की मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “बहुत कुछ अनकहा रह गया..सद्गति माधवी जी।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *