Headlines

करौली के सिमारा गांव में कुए का पानी पीने से 119 लोग बीमार, कुएं में तैरते मिले कीड़े

करौली के सिमारा गांव में कुए का पानी पीने से 119 लोग बीमार, कुएं में तैरते मिले कीड़े

करौली: जिले के सिमारा गांव की बैरवा बस्ती में गंदा पानी पीने से 119 लोग बीमार हो गए। हॉस्पिटल में एक साथ मरीज पहुंचे तो डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ दंग रह गए। हॉस्पिटल में मरीजों का मंगलवार रात 12 बजे आना शुरू हुआ और बुधवार दोपहर तक 26 मरीज भर्ती किए गए। दो दिन में 48 मरीज हॉस्पिटल पहुंचे। 65 मरीजों का गांव में इलाज चल रहा है।

CMHO के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम सिमारा गांव पहुंची और कुएं के पानी के सैंपल लिए, साथ ही मरीजों को घर-घर जांच कर दवाइयां दी। कुएं का गंदा पानी पीने या खराब तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग होने का अंदेशा जताया जा रहा है। टीम ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

करौली के सिमारा गांव में कुए का पानी पीने से 119 लोग बीमार, कुएं में तैरते मिले कीड़े

गांव के पूर्व सरपंच बद्री बैरवा ने बताया कि सिमारा गांव में तीन दिन पहले तरबूज बेचने वाला आया था। गांव के अधिकांश लोगों ने ये तरबूज खरीदे थे। ये तरबूज खराब बताए जा रहे हैं। पूरे गांव के लोग एक ही कुएं से पानी पीते हैं। इसके लिए लोगों ने कुएं में निजी मोटर डालकर घर-घर कनेक्शन ले रखे हैं। कुएं की कभी सफाई नहीं हुई।

करौली सीएमएचओ ने कुएं से सैंपलिंग के लिए पानी निकलवाया तो इसमें जिंदा कीड़े तैरते नजर आए। कुएं में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए, जिस मरीज को जहां जगह मिली, वहीं ड्रीप चढ़ाकर इलाज किया गया। एक-एक बेड पर तीन से 6 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *