भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या की न्याय यात्रा रोकी गई, करौली बॉर्डर पर पुलिस-भाजपा आमने-सामने

न्याय यात्रा

दौसा : करौली में दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के काफिले को पुलिस ने दौसा-करौली बॉर्डर पर रोक दिया है। यहां पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई है। पुलिस के रोकने से गुस्साए सूर्या सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सलेमपुर थाना क्षेत्र में करौली जिले के बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए हैं। सूर्या ने कहा कि गहलोत सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

न्याय यात्रा

बुधवार सुबह जयपुर से रवाना हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को गंगापुरसिटी रोड पर जाने से रोकने के लिए दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भी नाकाबंदी की गई। लेकिन काफिला जयपुर आगरा हाईवे से सीधे महुआ के लिए रवाना हो गया था। भाजपा करौली दंगा पीड़ितों के लिए न्याय यात्रा निकाली जा रही है। एहतियात के तौर पर तीन जिलों की दौसा, भरतपुर और करौली जिले के एसपी और पुलिस जाप्ता को तैनात किया गया।

न्याय यात्रा

या तो करौली जाएंगे या जेल जाएंगे- सूर्या

दौसा-करौैली बॉर्डर पर तेजस्वी सूर्या को रोकने पर वे बोले कि करौली में पूरी तरह हिंसक हालात बने हुए हैं, वहां हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ है। गहलोत सरकार आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि हमने प्रण लिया है या तो करौली जाएंगे या जेल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्दोष को मामले में नहीं फंसाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर धरने पर बैठने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *