भरतपुर: माँ बंगलामुखी मंदिर पिंगोरा(उच्चेन) पर सभी भक्तगणों ओर मन्दिर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के महंत संजू गुरु ने की। बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्य हेमू भवनपुरा ने सभी भक्तगणों को बताया कि सोमवार 9 मई को माँ बंगलामुखी का प्राकट्य दिवस है जिसे हर वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाया जावेगा।
सर्वप्रथम 9 मई को सुबह माँ बंगलामुखी का अभिषेक कर,विशेष श्रंगार किया जावेगा, उसके पश्चात माँ को विभिन्न भोजनो का भोग लगा कर भंडारे-प्रशादी की शुरूआत की जावेंगी। भंडारे प्रशादी के पश्चात रात्रि को 551 दीपको द्वारा मन्दिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। जयंती के उपलक्ष्य में मन्दिर पर माँ बंगलामुखी, माँ तारा एवम माँ त्रिपुरा सुंदरी की विशेष पूजा अर्चना की जावेगी। बैठक में मुकेश शर्मा, डॉ कप्तान सिंह, कृपाल जघीना, हेमू भवनपुरा, PK चोधरी, राहुल शर्मा, अनुज चोधरी, जगत गुर्जर, आकाश हथेनी, लोकी मालीपुरा, राजीव चोधरी, लखन अनाह आदि भक्तगण मौजूद रहे। ये जानकारी मन्दिर कमेटी के सदस्य हेमू भवनपुरा ने दी।
