बीकानेर: प्रदेश की बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं से खासा नाराज है। ऐसे में छात्रों ने आंदोलन का एक नया तरीका निकाला है। हैकर ने यूनिवर्सिटी की ही वेबसाइट को हैक कर वीसी की जगह एलियन का फोटो लगा दिया। इसके साथ ही एक मैसेज भी लिखा। जिसमे यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट को जमकर कोसा गया। इसके साथ ही मैनेजमेंट पर भी कई सवाल उठाए गए है।
हैरानी की बात यह है कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को इस बारे में सुबह तक कोई जानकारी नहीं थी। कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने साइट से स्टूडेंट्स के समर्थन में लगा पोस्टर हटा दिया। बता दे की, हैकर्स ने साइट को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उस पर लगे वाइस चांसलर के फोटो को हटाकर एक पोस्टर लगा दिया।
VC की फोटो हटा दूसरी फोटो में लिखा हम व्हाइट हेट हैकर्स हैं, हम यहां किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं आएं। हम यहां इसलिए आए हैं ताकि स्टूडेंट्स की आवाज यूनिवर्सिटी अथॉरिटी तक पहुंचा सके। ताकि वो बच्चों की समस्याओं को जान सकें। यूनिवर्सिटी में सही मैनेजमेंट नहीं है, एग्जाम से संबंधित इंपोर्टेंट नोटिस पंद्रह दिन पहले ही जारी होने चाहिए।
