Headlines

युवा समाजसेवी बजरंग सहारण ने की 2023 विधानसभा चुनाव भादरा से लड़ने की घोषणा

युवा समाजसेवी बजरंग सहारण ने की 2023 विधानसभा चुनाव भादरा से लड़ने की घोषणा

हनुमानगढ़: होली के पर्व पर भादरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी, युवा राजनीतिज्ञ ओर भव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष बजरंग सहारण ने भी होली पर्व पर रामा श्यामा की व बरवाली में चुनावी सभा कर विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की घोषणा कर अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने युवाओं ओर बुजर्गो को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुजर्गों से मिले
आशीर्वाद और युवाओं के मिले साथ से निश्चित रूप से भादरा को एक दिशा मिलेगी।

मेरे ओर आपके सपनों का भादरा सड़क, पानी बिजली की लड़ाई से कही ऊपर होगा। ये मात्र मूलभूत सुविधाएं हैं पर अफसोस की हम अब भी इन्ही जरूरतों के लिए लड़ रहे हैं। बजरंग सहारण ने कहा कि एक नए अध्याय की शुरुआत का पहला पन्ना आज लिखा जा चुका है आपके आशीर्वाद से मैदान जरूर जीतेगे।

विदित रहे भादरा क्षेत्र के कुछ ओर दिग्गज भी नव वर्ष से विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की घोषणा कर अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर चुके हैं। सहारण काफी समय से गांव गांव ढाणी ढाणी जनता के सुख दुख में भागीदार रहे हैं अब उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर अपना जनसंपर्क बड़ा दिया है सूत्रों की माने तो सहारण के चुनाव लड़ने की घोषणा से निश्चित रूप से भादरा विधानसभा क्षेत्र के समीकरण बदलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *