Headlines

चूरू के ऐतिहासिक किले के संरक्षण की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार

WhatsApp Image 2022 03 21 at 9.25.31 PM

जयपुर। लेखक और वरिष्ठ पत्रकार बाल मुकुंद ओझा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चूरू के किले के संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा पर उनका आभार व्यक्त किया है। राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयकों पर प्रत्युत्तर के दौरान यह घोषणा की।

ओझा ने बताया की उन्होंने  मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी आज़ादी की रक्षा के लिए चांदी के गोले छोड़कर विश्व इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम अंकित कराने वाले चूरू के किले के धराशाही होने की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया था। ओझा ने चूरू के विधायक राजेंद्र राठौड़ द्वारा विधान सभा में किले के जीर्णोद्धार की मांग पुरजोर उठाने के लिए उनका भी धन्यवाद ज्ञापित किया। ओझा ने बताया की चूरू के अनेक जागरूक नागरिकों, साहित्यकारों और पत्रकारों ने मीडिया के माध्यम से ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार की मुहीम छेड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *