नागौर : सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को अपने आवास पर नियमित जन सुनवाई की, सांसद की जन सुनवाई में कई गांवो व अन्य जिलों के लोग भी आए। जन सुनवाई में आज यह मामले – राजस्थान संयुक्त संविदा नर्सेज एसोसियेशन से जुड़े कार्मिको ने ज्ञापन देकर एएनएम, जीएनएम की नई सीधी भर्ती निकलवाने सहित कई मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। वही संसदीय क्षेत्र नागौर की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दियावड़ी गांव में स्थित श्री प्रतीत राम गौ सेवा समिति सहित कई गौशालाओं से जुड़े लोगों ने सांसद को अवगत करवाया की गौशाला रजिस्ट्रेशन आदि से जुड़े कार्यो के लिए वेबसाइट बंद हो जाने से 80 गौशालाएं प्रभावित हुई है इसलिए वेबसाइट पुनः शुरू करवाई जाए। वही कुम्हारी गांव के लोगो ने भी सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया तथा अजमेर जिले के सुरसुरा व रूपनगढ़ क्षेत्र के कई लोगो ने आरएलपी पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच तेजाराम गुर्लिया, रामचंद खाखड़की ,दिनेश दास वैष्णव,भींवसिंह ,जिला परिषद सदस्य दिनेश गोदारा, मोहम्हद इदरीस,नंदलाल घासल,दुर्गाराम खेजड़, सोनू नोदल, नारमाल माली सहित कई लोग मौजूद रहे।
खींवसर क्षेत्र का किया दौरा
सांसद ने खींवसर क्षेत्र के खड़काली गांव का दौरा करके लोगो से मुलाकात की वहीं ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछाराम तांडी का देहांत हो जाने पर उनके आवास पर जाकर शोक संतृप्त परिजनो को ढांढस बंधाया साथ ही गांव के आम गुवाड़ में लोगो से तथा बच्चो से मुलाकात कर जन समस्याओं को सुना।

