Headlines

केन्द्रीय बस स्टेण्ड, सिन्धी कैम्प परिसर में फ़्री टुकटुक सेवा का शुभारम्भ 08 मार्च को

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिन्धी कैम्प, जयपुर में महिलाओं, वृद्धजनों एवं निःशक्तजनों की सुविधा हेतु माननीय परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा 08 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सायं 5.00 बजे शुभारम्भ किया जावेगा।

राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन द्वारा केन्द्रीय बस स्टैण्ड, सिन्धी कैम्प को पेसेन्जर फ्रेण्डली बनाने के लिए इण्डेन ऑयल कॉर्पोरेषन लि. से प्राप्त गोल्फ कार्ट्स (Golf Carts) फ्री टुकटुक सेवा के रूप में महिलाओं, वृद्धजनों एवं निःशक्तजनों की सुविधा हेतु संचालित किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *